पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मनकापुर में किया गया
1 min read
18,513 views
मनकापुर (गोंडा) पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मनकापुर में किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। क्षेत्रीय रेल परामर्श दात्री एवं भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार से अपील की जन आक्रोश रैली में आर के नारद, हिमांशु त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, अमित वर्मा, दानिश,अमरदीप, राजदीप, राम धीरज वर्मा, हंसराज, रूपेश, राजू सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। रैली शास्त्री नगर मोहल्ले से निकाली गई।
