नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कंपोजिट विद्यालय दुर्जनपुर घाट में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवम् विदाई समारोह संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 19,915 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दुर्जनपुर घाट में वार्षिक परीक्षाफल वितरण,सम्मान एवम् विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सभी अतिथियों एवम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम् माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वजीरगंज के पूर्व ए आर पी धीरेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा कक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को अंक पत्र,मेडल एवम पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकत्री राज्यश्री सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नही होता बल्कि अपने अनुभव एवम् विचारों से हर समय समाज को सही दिशा देने का कार्य करता रहता है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजनी सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय एवम शिक्षक के लिए महत्वपूर्ण होता है, प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है जिसे पहचान कर शिक्षकों को इनका मार्गदर्शन करना चाहिए।इस विद्यालय के सभी शिक्षक इस कार्य को पूरी ईमानदारी से कर रहे है। विशिष्ठ अतिथि एवम सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया एवम् एक गीत के माध्यम से अपने मनोभावों को व्यक्त किया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की जिससे बच्चे के सर्वांगीण विकास में कोई अवरोध उत्पन्न न होने पाए। विद्यालय की सहायक अध्यापिका कविता रानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विद्यार्थी जीवन जीवन निर्माण का सुनहरा अवसर है इसलिए जो बच्चे कक्षा 8 पास होकर इस विद्यालय को छोड़कर जा रहे हैं वे सभी बच्चे कक्षा 9 में समय से नाम जरूर लिखाए।सभी अभिभावक इस बात का ध्यान रखें जिससे आपके बच्चे का एक भी दिन बेकार न हो। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवम् सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को आंगनबाड़ी सहायिका गीता सिंह , शिक्षा मित्र मीरा सिंह ने भी संबोधित किया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना सिंह के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक शिक्षिका, ग्रामवासी एवम् बच्चे उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!