नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थाना छपिया के एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के गुर क्षेत्र में जगह-जगह टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के वार्ता कर किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 24,007 views

थाना छपिया के एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के गुर

क्षेत्र में जगह-जगह टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के वार्ता कर किया जागरूक

मोहम्मद सुलेमान प्रभारी देवी पाटन मंडल /प्रदीप कुमार गुप्ता
छपिया गोण्डा:-बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो थाना छपिया की टीम लगातार जागरूक कर रही है। इस दौरान क्षेत्र के विद्यालय, कस्बा,वाहन स्टैंड,सन्दिग्ध जगहों पर छात्राओं, महिलाओं से वार्ता कर उनकी सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक कर उन्हें आगाह कर रही है।साथ ही टीम सुरक्षा को लेकर किसी संभावित घटना पर तत्काल फोन करने की अपील कर रही है।थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल रॉय के नेतृत्व में एसआई श्रीराम,कांस्टेबल मृदुल सनाडय, महिला सिपाही ममता राज द्वारा राम सुरेमन जेआर बालिका इन्टर कॉलेज में बालिकाओं को जागरूक किया।छात्राओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 नंबर के बारे में जानकारी दी।एसओ ने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके पुलिस से मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ आये दिन अराजकतत्वों द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म की वारदाते हो रही है। इसके मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!