नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने किया स्वस्थ्य परम्परा का निर्वहन, कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत कर कराया पद भार ग्रहण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,243 views

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र से पद भार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि विगत 20मार्च को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई जिसमें पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को गोंडा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष और शाहिद अली कुरेशी को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है आज जिले में प्रथम आगमन पर बालपुर बाजार स्थित अमर शहीद सुनील कुमार तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया तदोपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शहर के आंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब आंबेडकर LBS चौराहे पर शास्त्री जी तथा गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यालय के सामने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा देवी बक्स सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
जिला कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने माल्यार्पण कर
जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन करवाया सभा कक्ष में जिले भर से आए हुए कांग्रेस जनों पूर्व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जबरदस्त स्वागत किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर चलने और जनपद में कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाने का संकल्प व्यक्त किया और प्रेस वार्ता कर अपनी मंशा स्पष्ट की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी, नि प्रवक्ता शिव कुमार दूबे, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रमा कश्यप, सुभाष पांडे,तव्बाज खां डॉ अब्दुल सलाम, पूर्व प्रमुख डा ओम प्रकाश सिंह, अरुण प्रताप सिंह डिंपल पीसीसी सदस्य जगदीश यादव, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अभिषेक तिवारी,शुभम मिश्रा, अब्दुल अजीज, मोहम्मद रफीक प्रधान, पंकज पांडे, बाबर हुसैन, महबूब अहमद एडवोकेट, सगीर खान, हरीराम वर्मा, जेंटल पांडे, इरशाद हुसैन,राज बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, सुरेंद्र बहादुर, चांद खान, प्रद्युम्न शुक्ला, वसीम सिद्दीकी, मुन्ना सहारा, राजू सेवादल सहित सैकड़ो कांग्रेस जनो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!