नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर कांग्रेस को मिली नई ताकत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, उत्साह की लहर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,172 views

ल

मोहम्मद सुलेमान  / गौस मोहम्मद
गोंडा, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गोंडा जिले में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि सिंह के नेतृत्व में गोंडा में कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिलेगी ,और संगठन का आधार और व्यापक होगा।श्री सिंह लंबे समय से गोंडा जिले के एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता रहे हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फैसला कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। गोंडा जिला, जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है, श्री सिंह के अनुभव और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ से पार्टी को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।पिछले चुनाव विधानसभा क्षेत्र गौरा से श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। और प्रदेश में अधिक मत पाने वाले प्रत्याशियों में शामिल थे। लेकिन चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।श्री सिंह कि लोकप्रियता और जनता के बीच पैठ ने उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें जिले की कमान सौंपी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्री सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस को गोंडा में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। जिले में पहले से ही भाजपा और सपा जैसी पार्टियों का दबदबा रहा है, लेकिन श्री सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस अब एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री सिंह के पास जनता से जुड़ने की अद्भुत क्षमता है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी।
कार्यकर्ताओं ने गोन्डा में श्री सिंह के जिलाध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।श्री सिंह की मेहनत और ईमानदारी से गोंडा में कांग्रेस फिर से मजबूत होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मेरा लक्ष्य गोंडा में कांग्रेस को हर गांव और हर गली तक पहुंचाना है। हम जनता की समस्याओं को उठाएंगे और उनके हित में काम करेंगे।” खुशी मनाने वालो में सैयद महबूब अहमद एडवोकेट,आशा मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष झंझरी मोहम्मद हसन राईनी, अब्दुल बारी,जबी रजा, सईद अजहरी, अब्दुल्लाह, आशिफ, शहबाज खान,इसरार सहित अनेको मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!