मोहम्मद सुलेमान
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) चीन में कोरोना की दस्तक सोशल मीडिया पर देखने के बाद गोंडा के लोग भी दहशत में
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय लखनऊ मंडल से आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश उत्तर प्रदेश के सभी थानों के पुलिसकर्मी मास्क का प्रयोग करें यह भी सूचना लोगों द्वारा सोशल मीडिया अखबार के माध्यम से देखकर और सुनकर काफी घबराए हुए हैं लोगों का कहना है कि कहीं पहले जैसा ना हो जाए और यहां भी लॉक डाउन लग जाए अगर ऐसा दोबारा हुआ तो जनपद गोंडा के अधिकतर गरीब तबके के लोग जो अभी तक पहले के कोरोना लॉकडाउन से अभी तक उभर नहीं पाए थे और अभी तक लॉक डाउन का मार झेल रहे हैं वह लोग अगर दोबारा ऐसा हुआ तो भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे क्योंकि जनपद गोंडा में अधिकतर लोग मजदूरी मेहनत करते हैं और ज्यादातर गरीब तबके के लोग परदेस में रहते हैं उसी से उनके बच्चों का पालन पोषण होता है लेकिन लॉकडाउन अगर दोबारा लग गया तो यह लोग क्या करेंगे यह सोच कर जनपद गोंडा के समस्त क्षेत्रों के गरीब तबके के लोग काफी परेशान है कुछ गरीब तबके के लोग यह कह रहे हैं कि भगवान ना करे कि हमारे देश में कोरोना ईश्वर हमारे देश को कोरोना से जैसी महामारी से बचाए नहीं तो हम लोग क्या करेंगे अपने बच्चों को कैसे पालन पोषण करेंगे सोशल मीडिया पर चीन की खबरें देख देखकर लोग काफी भयभीत हैं!