नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,956 views

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

डॉ अनुराग सिंह
बेलसर गोंडा । आज जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन माता राजरानी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि एस जे मिश्र द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान और ज्योति द्वारा सरस्वती वंदना तथा रीमा सैनी एवं रजनी द्वारा स्वागत गीत गाकर प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना की मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है प्रोग्रामिंग ऑफिसर डॉ अनुराग सिंह ने राष्ट्रीय योजना के इतिहास व उसके महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को बताया कि विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना की अपनी विशेष महत्ता होती है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स को समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की आव्हान किया ।कला संकाय की विभागाध्यक्ष अल्पना सिंह ने भी स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्य के बारे में बोध कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोग्रामिंगऑफिसर डॉ. अनुराग सिंह डॉ आनंद सिंह, डॉ अनुज सिंह,कृषि संकाय के प्रवक्ता डॉ सदानंद सिंह बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष श्री निरंकार सिंह गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ प्रिया सिंह , कीर्ति पाण्डेय, आशीष शुक्ला ,नीता सिंह, सुनीता सिंह महेश्वर प्रताप सिंह डॉ अनिल सिंह एवं ग्राम सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!