नगर पंचायत बेलसर कार्यालय पर कैंप लगाकर पीएम आवास का हो रहा ऑनलाइन आवेदन
1 min read
6,252 views
बेलसर गोंडा। नगर पंचायत बेलसर कार्यालय पर कैंप लगाकर नगरीय पीएम आवास 2.0 का निशुल्क ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया की नगरीय प्रधानमंत्री आवास के लिए नगर पंचायत कार्यालय बेलसर पर कैंप लगाया गया है ।जिसमें पात्र लोगों का पीएम आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है ।और नगर पंचायत बेलसर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह मोनू ,सूरज सिंह ,नीलम पांडेय सभासद, बाबू सिंह ,सुरेश साहू, अनिल चौरसिया, नवीन, पिंकू सिंह , अंकित,सनी , हर्ष पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
