नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स 

1 min read

 2,809 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बक्शी का तालाब इंदौरा बाद लखनऊ में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए दिनांक 11 और 12 जनवरी 2025 को दो दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन,समुदायिक सहभागिता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों,अभिभावकों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान महानिदेशक श्री एल० वेंकटेश्वर लू रहे। जिन्होंने विशेष सत्र के माध्यम से मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की और कर्मयोगी शिक्षकों व अधिकारियों को सम्मानित किया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथियों में श्री वरूण विद्यार्थी,बी डी चौधरी अपर निदेशक, जे एस परमार डायरेक्टर आर आई टी एवं कृष्ण वीर शाक्य पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश शामिल रहे। राजधानी के प्रशिक्षण में गोंडा जिले के दो उत्कृष्ठ शिक्षकों सुनील कुमार वर्मा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला ब्लॉक मुजेहना एवं अजय कुमार साहू सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय रमवापुर गोविंदा पंडरी कृपाल सहित अन्य जिलों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में डां फैजान इनाम राज्य सलाहकार समग्र शिक्षा लखनऊ, माधव तिवारी वरिष्ठ विशेषज्ञ सामुदायिक सहयोग, रंजीत सलाहकार शारदा कार्यक्रम,आर एन सिंह समेकित शिक्षा समर्थ कार्यक्रम,सरिता सिंह बालिका शिक्षा,सोनल राठौर बाल एवं विद्यालय स्वच्छता ऑपरेशन कायाकल्प, डां मुकेश सिंह समग्र शिक्षा,शिवम मिश्रा प्री-प्राइमरी शिक्षा,तरुण सिंह पोषण विशेषज्ञ एवं एमडीएम सलाहकार आदि विषेषज्ञों ने प्रशिक्षण सत्रों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, उद्देश एवं भूमिका के साथ शैक्षिक गुणवत्ता और भौतिक परिवेश के सुधार में एसएमसी सदस्यों के सहयोग से अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित करने के बारे व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श कर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!