वभनजोत सीएचसी में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन अशफाक आलम
1 min read
9,332 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा
गौरा चौकी गोंडा • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में निशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 149 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उनको दवा तथा 37 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया कर अयोध्या आई हॉस्पिटल निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया |
गुरुवार को बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क आंख परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कई मरीजों का नेत्र परीक्षण के उपरांत मोतियाबिंद की शिकायत पर उनको अयोध्या आई हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए भेजा गया | सी एच सी पर तैनात नेत्र परीक्षण डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मणि मंदिर सेवा न्यास समिति रामघाट द्वारा 15, 15 दिनों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वभनजोत पर निशुल्क कैंप लगाकर मरीजो का नेत्र परीक्षण किया जाता है और मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों के इलाज एवं आपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल तुलसी बाड़ी परिक्रमा मार्ग पर भेजा जाता है | बृहस्पतिवार को 149 मरीजो का नेत्र परीक्षण कर कुछ लोगों को दवा से इलाज के लिए कहा गया तथा 37 मोतियाबिंद मरीज को चिन्हित करके ऑपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल भेजा गया । अगला शिविर 25 फरवरी को लगाया जाएगा l
