नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मिल्कीपुर की जनता समाजवादी पार्टी के साथ—– जयसेन सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,478 views

 

अयोध्या- मिल्कीपुर विधानसभा में इस समय उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है और अयोध्या फैजाबाद सीट से सांसद हुए अवधेश प्रसाद के सीट की चर्चा देश में चर्चा का विषय बना हुआ है सांसद बनने के बाद खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी में सभी पार्टियों लगी हुई हैं और अपने-अपने प्रत्याशी जीतने का प्रयास लगातार कर रही हैं उसी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयसेन सिंह भी सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में अपने साथियों के साथ प्रचार प्रसार का कमान संभाल लिया है उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिगटनगंज ब्लॉक के उरूवा वैश्य, आदिलपुर,घाटमपुर,सीधाउना पूरब, चांदपुर, जनसंपर्क कर जनता से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए वोट एवं सहयोग की अपील मांगी श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है और भ्रष्टाचार का बोल बाला है भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है और खासकर क्षत्रिय समाज के लोगों का भी हनन किया जा रहा है भगवान श्री राम मंदिर ट्रस्ट में एक भी क्षत्रिय को सदस्य ना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है क्षत्रिय समाज को इकट्ठा होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करना चाहिए और भारी बहुमत से चुनाव जीतना चाहिए जिससे भाजपा के नेताओं को सबक मिल सके उनके साथ शैलेंद्र सिंह, अवधेश सिंह,अमित सिंह, आशीष सिंह,मनीष यादव,पचा लाल पासवान,मिथिलेश कुमार कोरी,आशीष निषाद, सोनू प्रजापति, अभिषेक सिंह, गौतम यादव, अनिल वर्मा, आदर्श सिंह,आदी सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!