नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आर पी आदर्श इंटर कॉलेज मनकापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,835 views

 

मोहम्मद सुलेमान / प्रदीप गुप्ता
गोण्डा :-आर पी आदर्श इंटर कालेज मनकापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियाँ मनमोहक और आकर्षक रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक पूर्व क़ृषि मंत्री राजा आनंद सिंह ने माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा राघवेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया।मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रशासक सुधांशु गुप्ता और प्रधानाचार्य रवि शंकर ने फूल माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के छात्राओं महक, सगुन, आकांछा, सृष्टि सोनी, अंकिता, निशा, रिषा आदि ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत भावगीत देश भक्ति गीत प्रेरणा गीत पर्यावरण पर नाटक प्रस्तुत किया छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियाँ मनोहारी रहीं।मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करना चाहिए बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है। विद्यालय के प्रशासक सुधांशु गुप्त ने आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रमुख यू पी सिंह,लल्लू सिंह, अनिल सिंह, एस पी सिंह, संचालक अमर सिंह, अरुण सिंह, श्रवण गुप्ता, एल बी वर्मा, उर्मिला प्रजापति, रेनू चौहान,बी पी सिंह, गुरुसेवक यादव, विवेक पाण्डेय, माता प्रसाद, हर्षवर्धन, मोहित, दुष्यंत कुमार, अनिल शुक्ला, के के सिंह आदि उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!