देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल के शिक्षकों का मंडलीय सम्मेलन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुआ संपन्न
1 min read
6,630 views
मोहम्मद सुलेमान /सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोंडा ! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल का मंडलीय सम्मेलन का आयोजन महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में कुशल संपन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी मा. सुरेश कुमार त्रिपाठी जबकि अति विशिष्ट अतिथि नेता शिक्षक दल सदस्य विधान परिषद मा. ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने संगठन का ध्वज फहराया तदुपरांत विद्यालय के श्रीराम सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा की ओमप्रकाश शर्मा जी ने कहा था कि आप कहां पर हैं यह आप जाने और आगे कहां रहेंगे यह भी आप ही जाने। उन्होंने विशेष रूप से नए शिक्षकों का आवाह्न करते हुए कहा कि, आप जातियों में न बंटे एकता बनाए रखें।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नेता शिक्षक दल सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मैंने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाया है और तब तक उठाते रहेंगे जब तक सभी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्रा ने संगठन के संघर्षों का स्मरण करते हुए कहा कि हमें जो उपलब्धियां मिली है वह संगठन के बल पर मिली है और हमें भविष्य में संघर्षों के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल ओमप्रकाश गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किया। प्रदेश महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षकों की एकता पर बल देते हुए कहा कि जब हम एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देव भास्कर त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्ति पुराने शिक्षकों से प्रेरणा प्राप्त कर संगठन में जुड़े और मजबूती प्रदान करें।
पूर्व प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने संगठन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए शर्मा जी के कार्यों की चर्चा किया।
गोष्ठी को रामानुज तिवारी मंडलीय अध्यक्ष अयोध्या मंडल, शशि भूषण उपाध्याय मंडलीय मंत्री अयोध्या मंडल, भगवती प्रसाद शुक्ला मंडलीय मंत्री देवीपाटन मंडल आदि ने संबोधित किया। देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष एवं जनपद गोंडा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। जनपद गोंडा के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मजहरूल हक अंसारी ने किया। इस दौरान महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में अतिथियों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा स्काउट और गाइड्स ने मार्चपास्ट द्वारा अतिथियां का स्वागत किया। विद्यालय की छात्रा नेहा मोदनवाल एवं दिव्यांशी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान रुचि शर्मा, अर्पिता गुप्ता, स्तुति शर्मा, राधा, श्रेयांशी पांडेय, रानी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रामनाथ पांडे, तेज प्रताप सिंह, राम फिर गुप्ता, दीप नारायण सिंह, श्री पति वर्मा, रामदास गुप्ता, राजबहादुर सिंह, देवकली प्रसाद पांडेय , एसपी सिंह, श्री नारायण तिवारी फतेह बहादुर सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि सैकड़ो सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंत्री सहदेव सिंह, राकेश पांडेय जिला अध्यक्ष अयोध्या, आलोक तिवारी जिला मंत्री अयोध्या, भगवती प्रसाद शुक्ला जिला अध्यक्ष बलरामपुर, राजेंद्र प्रसाद जिला अध्यक्ष बहराइच, गुरबचन सिंह जिला अध्यक्ष श्रावस्ती, विजय वर्मा जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर, शिवभूषण उपाध्याय जिला अध्यक्ष अमेठी, अशोक कुमार पांडे जिला मंत्री बलरामपुर, शशिइंद्र पाठक जिला मंत्री बहराइच, राजेश कुमार यादव जिला मंत्री श्रावस्ती, श्री प्रकाश तिवारी जिला मंत्री अंबेडकर नगर, अरुण कुमार सिंह जिला मंत्री सुल्तानपुर, जयप्रकाश द्विवेदी जिला मंत्री अमेठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बृजेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ यश नंदू, डा. अनुपम पांडेय , अनिल कुमार सिंह, श्रीमती गिरिजा मिश्रा, श्रीमती सुनीता रानी, दिलीप कुमार सिंह, विष्णुजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनमोहन सिंह, डॉ. पदमनाथ पांडेय के साथ देवीपाटन और अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।
