नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष खोडारे द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,197 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर खोड़ारे थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने थाना कार्यालय में सभी पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष में मतदान की शपथ दिलाई l

थाना प्रभारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को बिना किसी भी भेदभाव के बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई l शपथ में हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओ को मर्यादा को बनायें रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्वक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्मे, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा. अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर जोर दिया l

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायण, हेड मोहर्रिर राजेश कुमार, समस्त उप निरीक्षक, समस्त आरक्षी गण, तथा समाधान दिवस में आए हुए जनता के लोग शामिल हुए l


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!