नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र गोंडा के तत्वाधान ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 min read

 5,540 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! मेरा युवा भारत गोंडा एवं नेहरू युवा केंद्र गोंडा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के क्रीड़ा प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रजनीकांत तिवारी राज्य प्रशिक्षक व प्रभारी मेरा युवा भारत गोंडा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि खेल को जीवन में अपनाकर एक तनाव मुक्त खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। तथा स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद जरूरी है। खेलकूद मनुष्य के अंदर ऊर्जा तथा चुस्ती, स्फूर्ति लाता है जिससे मनुष्य से आलस्य दूर भागता है और वह अपने दिन भर के कार्यों को खुशी से करता हैं। खेलकूद अनुशासन सिखाता है। विशिष्ट अतिथि रजनीकांत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा किशरीर को स्वस्थ्य रखने में खेल- कूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के द्वारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं, खेलों से हममें धैर्य, सहनशीलता और मानवीय गुणों का विकास होता है।
इस अवसर पर महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है जिससे हमारी हड्डियां और मांसपेशियों मजबूत होती हैं।खेलकूद प्रतियोगिता को जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय एवं व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने देखरेख में संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता मे क्रमशः प्रथम,, द्वितीय और तृतीय स्थान सोनू, देवशरण यादव, अखिल पांडे ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मी बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान सनी, तैयबा और अंशु ने प्राप्त किया। 100 मीटर बालक दौड़ में प्रथम स्थान गुलशन चौधरी, द्वितीय देवशरण यादव, तृतीय स्थान राहुल पांडे ने प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सनी द्वितीय स्थान सुहानी तथा तृतीय स्थान रूम ने प्राप्त किया कबड्डी प्रतियोगिता रॉयल योद्धा और दबंग बेलसर के मध्य हुआ जिसमें रॉयल योद्धा की टीम विजेता रही इसी प्रकार बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई टीम 17 अंक प्राप्त कर विजेता रही जबकि रानी दुर्गावती टीम 14 अंक प्राप्त कर विजेता रही इसी प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता में, सौर्य सिंह और ध्रुव सैनी विजेता रहे बैडमिंटन प्रतियोगिता में तैयबा ने प्रथम स्थान नीलम ने द्वितीय जबकि सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता बेलसर और मुजेड टीम के मध्य खेला गया जिसमें मुजेड की टीम विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा खेल किट, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर युवा मंडल अध्यक्ष सिसई सूरज गुप्ता, पीयूष एवं बेलसर ब्लाक अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!