बाल श्रम दोषियों पर कड़ी कार्रवाई: सतेन्द्र प्रताप
1 min read
366 views
रिपोर्ट संजय कुमार प्रजापति / रियाजुद्दीन
नवाबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव
बच्चों के भविष्य को शिक्षा, अच्छे संस्कार, लाड, प्यार से चमकाएं, मजदूर मत बनाएं। प्रतिष्ठान के मालिक भी किसी गरीब की मजबूरी का फायदा मत उठाएं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विद्यालय का रास्ता दिखाएं। उक्त विचार बाल श्रम उन्मूलन के तहत नवाबगंज नगर में छापेमारी करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने व्यक्त किया। बाल श्रम को रोकने के लिए श्रम विभाग के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा गुरुवार को नवाबगंज बाजार में बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप नें कहा कि कस्बे में प्रतिष्ठान के मालिकों को बालश्रम के बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रतिष्ठान पर बालश्रम कराते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ बालश्रम अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराना तथा लोगों को जागरूक करना है। अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक राम किशोर प्रसाद,हेड कांस्टेबल गऊचरन, रामजीत यादव,महिला आरक्षी नीलम साथ रहीं।
