नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

क्रिसमस से पूर्व क्रिसमस की धूम

1 min read

 352 views

रिपोर्ट रियाजुद्दीन

प्रभु यीशु के जन्म दिवस के अवसर पर चर्च में प्रेम, शांति एवं मानव जाति के उद्धार के लिए की जा रही है विशेष प्रार्थना 

नवाबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव

ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर नवाबगंज के मनकापुर रोड स्थित मिशन क्षेत्र में क्रिसमस की धूम मची हुई है। मिशन क्षेत्र में संस्था के कलाकारों द्वारा क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर चर्च के वरिष्ठ पास्टर बरनाबास सोरेन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जन्म पूरे विश्व में प्रेम, शांति एवं मानव जाति के उद्धार के लिए है। कार्यक्रम चर्च प्रांगण में किया गया। जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित गीत, संगीत, नृत्य को प्रस्तुत किया गया। वही मिशन क्षेत्र में स्थित संडे स्कूल के प्रतिभावान छात्रों द्वारा प्रभु यीशु मसीह से संबंधित अन्य रंगारंग झांकियां और मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संडे स्कूल के प्रभारी जॉय गुरुड, थ्री विलियम्स, संगीता जोजेफ ने पूरे वर्ष भर बच्चों को बाइबल पाठ की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कैरल लाल द्वारा बच्चों को ईसाई धर्म और ईसा मसीह से संबंधित संदेश सुनाया गया। तत्पश्चात उपस्थित प्रतिभावान व सभी क्षेत्रीय बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!