नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपर जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,181 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अपर जिला जज ने जिला कारागार में पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। सचिव ने निरीक्षण के दौरान बंदियों के भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। बंदियों को कानूनी जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बंदियों को विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को उनके मुकदमों में की जा रही पैरवी से भी अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर सुरेश सिंह व जितेंद्र वर्मा, डिप्टी एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी व असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!