नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

निर्वाचक नामावलियों के बिशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सम्बन्ध में बैठक आयोजित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 487 views

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

 

 

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आहूत बैठक की।

बैठक 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें / अपत्तियों की ई0आर0ओ0 नेट की फीडिंग तथा उसके निस्तारण व आधार कलेक्शन के साथ ही स्नातक निर्वाचक नामावलियों की तैयारी की समीक्षा की गयी ।

09 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2022 के मध्य विधानसभा निर्वाचक नामावलियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनसामान्य से प्राप्त हुए दावे/आपत्तियों की आनलाइन फीडिंग, उनके निस्तारण के साथ ही स्नातक निर्वाचक नामावलियों की तैयारी की प्रगति की समीक्षा की गयी,

समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्राप्त दावे / अपत्तियों के डीजीटाइजेशन का कार्य समाप्त कर लिया गया है और आनलाइन फीडिंग के पश्चात फार्मों के निस्तारण प्रक्रिया गतिमान है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण की अवधि में सभी दावे / अपत्तियों का नियमविहित प्रक्रिया के अनुसार 26 दिसम्बर तक निश्चित रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा

आनलाइन फीडिंग के पश्चात डिजीटाइल फार्मो की अन्य प्रोसेस को नियत समय से पूर्ण कर लिया जाये, जनपद की निर्वाचक नामावली में विद्यमान पीएसी 55008 तथा ड़ीएससी 2297 का सत्यापन कर तत्काल निस्तारित करे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, अपर उप जिलाधिकारी प्रथम कुलदीप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय मंसाराम वर्मा, तहसीलदार सदर परशुराम, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नारायण वर्मा, तहसीलदार तरबगंज डॉ0पुष्कर मिश्र व प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय संजय सहाय आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!