नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ठंड से बचाव के लिए कंबल के साथ जैकेट सफाई कर्मचारियों को दिया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,015 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। नगर पालिका परिषद करनैलगंज में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ठंड से निपटने के लिए कंबल के साथ जैकेट का वितरण किया गया है। शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल ने पालिका परिसर में सभी सफाई कर्मचारियों को एकत्र करके नगर की साफ सफाई व्यवस्था व स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास करने, प्रतिदिन प्रत्येक मोहल्ले में साफ सफाई और सभी भीड़ भाड़ में वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर की स्वच्छता से ही हमारी पहचान बन सकती है और हमारी पहचान सफाई कर्मचारियों पर निर्भर है। इसलिए तत्परता से नगर में स्वच्छता को बनाए रखें तथा अलाव की व्यवस्था भीड़भाड़ वाले चौराहों पर या जहां लोगों को ठंड से बचाव हो सके वहां अलाव की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को कंबल का वितरण किया इसी के साथ ठंड से बचने के लिए जैकेट की उपलब्धता कराए जाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर आशीष सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, अनुज जायसवाल, मोनू सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!