भगवानपुर के बच्चों व शिक्षकों ने वीर बालदिवस उत्साह पूर्वक मनाया
1 min read
768 views
मोहम्मद सुलेमान
कौशांबी :-गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नेवादा में शिक्षकों, बच्चों और आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मिलकर वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए ।इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां जैसे रंगोली प्रतियोगिता , पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता,महान पुरुषो की वेष भूषा में नन्हे मुन्ने छात्र प्रतिभाग किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों छात्राओं को प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ शिवम् कुमार मिश्र प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा शिक्षक उमेश शुक्ला, शैलजा, मोहिनी शुक्ल मीरा दूबे, अर्चना सरोज आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राधा रानी, चंपा देवी आदि शामिल हुए।
