नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हृदय विदारक घटना परिवार को मिले दस दस लाख का मुआवजा मिले ——मसूद खान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,936 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ।  18 दिसंबर को दो सगे भाइयों दिलीप यादव 20 वर्ष अजय यादव 26 वर्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई पिता राम नारायण यादव महिलाओं बच्चों का करुणा नंदन चीखें मन को द्रवित कर देने वाली हैं* *विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार ब्लॉक रुपईडीह के अंतर्गत ग्राम परशुरामपुर अहिरन पुरवा निवासी दिलीप यादव अपने बड़े भाई अजय यादव को लेने मोटरसाइकिल से इटियाथोक गया था जो कि बठिंडा से आ रहे थे और वापसी के समय इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर भवनियापुर चौराहे से पहले एक खतरनाक मोड पर मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई यह मोड इतना खतरनाक है कि पिछले 1 साल में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत उस स्थान पर हो चुकी है प्रशासन सिर्फ तमाशबीन बना हुआ है विदित रहे अजय यादव 26 वर्ष की एक बेटी है जबकि दिलीप यादव उसकी शादी नहीं हुई थी अजय यादव भटिंडा में नौकरी करता था आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने राम नारायण यादव के घर परशुरामपुर पहुंचकर पहुंच कर अपना गहरा दुख और संवेदना प्रकट किया और परिवार को के साथ हर तरह से खड़े रहने और सहयोग करने का भरोसा दिया और इसके उपरांत श्री मसूद आलम खान ने घटना स्थल पर जाकर उसका परीक्षण निरीक्षण किया जो कि बहुत खतरनाक मोड़ है जिसमें कम से कम आधे दर्जन पेड़ों को काटना जरूरी है ताकि सामने से आने वाले वाहन को देखा जा सके मसूद आलम खान ने जिलाधिकारी गोण्डा से मांग की है कि मृतक के परिवार को दस दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा उस खतरनाक मोड से उन पेड़ों को काटा जाए और पटरियों को चौड़ा किया जाए जिससे आगे आने वाले दिनों में जनहानि /दुर्घटनाओं में रोक थाम हो सके*

*इस मौके पर नान बच्चा मिश्रा लंबरदार रामचंद्र यादव राम भवन यादव शेषमणि त्रिपाठी राजेश मौर्य शाहरुख खान फरमान खान सभासद सहित दर्जनों लोग साथ रहे*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!