नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पसका मेला की तैयारियां जोरों पर डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

1 min read

 422 views

 

 

डीएम ने पसका मेला स्थल व स्नान घाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

 

  गोण्डायुगनव टाइम्स लाइव बुधवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत आगामी आयोजित होने वाले पसका मेला की तैयारियों के संबंध में मेला स्थल एवं स्नानघाट सहित अन्य स्थानों पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर लिये जायजा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहां की मेला प्रारंभ होने से पहले मेला स्थल एवं स्नानघाट सहित सभी स्थानों पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। ताकि मेला के समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजापुर गांव स्थित गोस्वामी तुलसीदास जन्मभूमि मंदिर राजापुर का भी निरीक्षण किए तथा वहां उपस्थित संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं सही कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पसका घाट पर कल्पवासी कर रहे संतो से वार्ता कर वहां कि समस्याओं के बारे में जानकारी ली,और संबंधी अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल, तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा, नायब तहसीलदार अनीस सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, एक्सईएएन सीडी-2 बीके त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी परसपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान, पसका मेला कमेटी के समस्त पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!