नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीआईजी अमित पाठक द्वारा किया गया थाना वजीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,879 views

डीआईजी अमित पाठक द्वारा किया गया थाना वजीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2024 को थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध हेल्प डेस्क,साइबर थाना आदि का निरीक्षण किया| डीआईजी अमित पाठक द्वारा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु नियमित पैदल गस्त करने,कस्बे की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात को जाम से मुक्त रखने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।डीआईजी द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया एवं थाना परिसर की साफ सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त कर निरन्तर साफ सफाई रखने की बात कही गई।
तत्पश्चात डीआईजी अमित पाठक द्वारा गोण्डा शहर के विभिन्न मार्गों/बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर के मार्गों को अतिक्रमणमुक्त किये जाने के संबंध में दिए गए अपने निर्देश के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया एवं मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!