नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

योगी सरकार की छवि पर बट्टा लगाने का कार्य कर रहा स्थानीय प्रशासन:विरंच चंद्र शाह

1 min read

 9,657 views

साकेत ठेला एवं पटरी दुकानदार समिति की हुई आवश्यक बैठक

स्कंद दास

अयोध्या धाम युगनव टाइम्स लाइव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थलीय अयोध्या में सरयू तट स्थित रेन बसेरा के निकट साकेत ठेला एवं पटरी दुकानदार समिति की एक अति आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष विरंच चंद शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन समिति के महामंत्री विजय गुप्ता ने किया नया घाट बंधा तिराहा एवं सरजू तट पर ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले गरीब ठेला चालकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया साथ ही अयोध्या नगर निगम के महापौर एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्या के निराकरण हेतु वार्ता कर विचार विमर्श हुआ ।साकेत ठेला एवं पटरी दुकानदार समिति के अध्यक्ष विरंच चंद्र शाह ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया की 4 दिसंबर की रात को स्थानीय प्रशासन द्वारा लगभग आधा दर्जन गरीब ठेला चालकों का आधी रात के समय सामान लदा ठेला उठा ले गये सुबह पता करने पर जुर्माने के साथ खाली ठेला कुछ लोगों का वापस किया तो कुछ का नहीं । विरंद्र चंद्र शाह ने आगे बताया की देवानंद सुनैना लक्ष्मी सूरज इतिहास लोगों का बिक्री का लदा सामान पैसा इत्यादि उठा लेंगे अध्यक्ष कहते हैं कि यदि ठेला हटाना ही था तो पहले समिति के पदाधिकारी को अवगत करा देना चाहिए था बिना बताए ऐसा करना गरीबों के साथ अन्याय है इस कृत्य से स्वच्छ छवि वाली सरकार की छवि पर बट्टा लगाने का कार्य स्थानीय प्रशासन कर रहा है। जबकि सभी ठेला चालक नगर निगम के द्वारा दिए गए लाइसेंस धार क है शुल्क भी जमा कर रहे हैं उक्त बैठक में केश भान, बिरंच चंद्र शाह,श्री राम, लक्ष्मी, पूनम ,दीपचंद सोनी, तिलक राम यादव, चंद्राराम ,अशोक सोनी आदि दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!