चिन्हांकन तक दोनों पक्ष शांति बनाये रखे – तहसीलदार रंजन वर्मा
1 min read12,724 views
संजय कुमार प्रजापति
नवाबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव क्षेत्र के महेश पुर गांव मे दो पक्षों के जमीनी विवाद के बीच तहसीलदार रंजन वर्मा अपनी टीम साथ मौके पर पहुंच कर लोगो से कहा कि जमीन का पहले चिह्नीकरण कर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी तब तक दोनो पक्ष शांति बनाये रखे ।
प्राप्त जानकारी के अन्नुसार महेशपुर गांव मे एन एच 27 किनारे बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद एक बार फिर सामने आया है । मामला महेशपुर गांव मे एक साल पूर्व एक जमीन का बिक्री एक व्यक्ति ने की थी इस जमीन पर कब्जे को लेकर वादी और दूसरा पक्ष का विवाद था । शुक्रवार को तहसीलदार रंजन वर्मा राजस्व टीम साथ मौके पर जमीन का विवाद सुलझाने आये पर काफी जद्दोजहद के बाद भी जमीन का चिंहांकन न होने के कारण विवाद का समाधान नही हो पाया । भूमि संगणक नम्बर होने के कारण चिंहांकन किये विना समाधान सम्भव नही हो सकता था । तहसीलदार रंजन वर्मा ने दोनो पक्षों को बताया कि जमीन चिंहांकन स्पष्ट न होने तक आप सब कुछ नही करेंगे जमीन का चिंहांकन कर ही कोई कारवाई की जाएगी । इस मौके पर सरयू घाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह कानूनगो परशुराम मिश्रा लेखपाल विष्णु देव सिंह टीम व पुलिस बल के लोग मौजूद रहे।
