नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आचार्यों के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 17,260 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में एकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में एकल विद्यालय के नवनियुक्त आचार्य के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडेय जबकि विशिष्ट अतिथि प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा आरके सिंह रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने कहा कि एकल विद्यालय का यह अभियान ग्रामीण अंचल तक पहुंच चुका है और इन आचार्य के द्वारा शिक्षा की अलग तो जग ही रही है साथ ही साथ देश प्रेम की भावना भी जग रही है।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा एवं खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर आर. के. सिंह ने आचार्यों को बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीयता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को जागृत करें उन्होंने आगे कहा कि आप सब जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने नवनियुक्त आचार्य को शुभकामना देते हुए पूर्ण मनोयोग से करकर समाज निर्माण में अपनी माहिती भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को एकल संघ के अंचल प्रशिक्षण प्रमुख देवनारायण सिंह, प्रशिक्षक लक्ष्मी सिंह, अनिल पांडेय, मोहिनी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ चित्तू सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रशिक्षण के दौरान आयोजित परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले सुमन, वैभव, रितु, आराधना, कुसुम, आंचल, पूनम, रिंकू वर्मा, साक्षी आदि को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त 50 आचार्य, एकल संघ के पदाधिकारी उपस्थित आदि रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!