नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रभु हनुमान जी की स्तुति मात्र से जन्म जनमंतार के कष्ट दूर हो जाते – महंत मिथिलेश नंदिनी शरण

1 min read

 9,494 views

स्कंद दास

अयोध्या में तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस के सामूहिक पाठ आज होगा समापन

अयोध्या धाम युगनव टाइम्स लाइव अयोध्या के लक्ष्मण घाट स्थित सिद्ध पीठ हनुमत निवास में श्री रामचरितमानस का तीन दिवसीय अखंड संगीत में पाठ की बहेगी गंगा, सौ अधिक भक्ति मय मधुर संगीत में रामचरितमानस का करेंगे सामूहिक पाठ, अयोध्या सैकड़ो संत इस महा अनुष्ठान में होंगे सम्मिलित। सुबह 10 बजे आचार्य कुमार गौरव द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमान के पूजन के साथ आरंभ होगा, जिसमें मुराबाबाद, कानपुर, में वाराणसी और रायबरेली के 100 से ज्यादा भक्त मधुर सामूहिक पाठ करेंगे। श्री हनुमत निवास के महंत डां मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि आज से शाम 7 बजे राम जन्मोत्सव होगा। अयोध्या आरण्य, किष्किन्धा और सुंदरकांड पाठ 21 ने नवंबर को होगा। 22 नवंबर को सुबह 10 बजे श्रीराम राज्याभिषेक । और शिव स्तुति दोपहर 3 बजे, पाठ रात्रि विश्राम और प्रवचन शाम 7 बजे के बाद आरती और प्रसाद शाम आठ बजे होगा। यह पूरा समारोह 50 साल से राम चरित मानस का सस्वर सामूहिक पाठ कर रहे भक्तों की टीम करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक मुरादाबाद के रामभक्त सीएल गुप्ता और उनके परिवार की शिखा गुप्ता और राघव गुप्ता हैं। कानपुर निवासी प्रसिद्ध वकील योगेश भसीन जो कार्यक्रम के समन्वयक और प्रमुख गायक हैं। रायबरेली के स्वामी विज्ञानानंद महाराज और मनोज मिश्र अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा आगरा के योगेश शर्मा और मुरैना के राजेश ठाकुर के साथ देश के प्रसिद्ध गायक भोला तिवारी वाराणसी भी राम चरित मानस के सस्वर गायन करेंगे। आचार्य पीठ लक्ष्मण किला के महंत महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वयं में अनूठा और परम आनंद देने वाला होता है। प्रभु हनुमान जी की स्तुति मात्र से जन्म जनमंतार के कष्ट दूर हो जाते l हम संतों और राम भक्तों को इसका पूरे साल इंतजार रहता है। भक्तों से अनुरोध है कि इस पाठ को सुनकर आनंद की प्राप्ति अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!