नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राम जन्मभूमि आंदोलन में कारसेवकों के याद में बजरंग दल ने किया रक्तदान

1 min read

 3,939 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा – बहुचर्चित भगवान राम जन्मभूमि विवाद में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारसेवकों के याद में बजरंग बल विभाग संयोजक शारदाकांत पांडे के नेतृत्व और जिला संयोजक आकाश सागर के संयोजन में रक्तदान किया गया।इस अवसर पर प्रांत संयोजक महेश तिवारी और जिला मंत्री धनंजय मणि रहे,स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय गोण्डा स्थित रक्त कोष में श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में बलिदानी कारसेवकों की याद में और कोठारी बंधु के पावन स्मरण में रक्तदान किया गया।शारदाकांत पाण्डेय ने बताया कि हुतात्मा कार सेवकों के पावन स्मरण को कभी भुलाया नहीं जा सकता,प्रत्येक वर्ष रक्तदान का कार्यक्रम किया जाएगा।जिला संयोजक आकाश सागर ने कहा कि रक्त की कमी से किसी भी हिंदू भाई बहन की जान खून की कमी से न हो।यह बजरंग दल का संकल्प है।प्राण संयोजक महेश तिवारी ने कहा कारसेवकों के बलिदान को न भूले हैं,न भूलेंगे जिला मंत्री धनंजय मणि ने रक्तदाता बंधुओ का आभार व्यक्त किया,रक्तदाताओं में शारदा कांत पांडे,आकाश सागर, सुनील दुबे,कमलजीत चौधरी, रामकुमार प्रजापति,शरद चंद्र श्रीवास्तव,अमनदीप श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला,आकाश पांडे,भगवान चरण ओझा,गगन मिश्रा सहित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!