नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आतंक:चोर तोड़ते रहे शटर पुलिस सड़क पर बजाती हुटर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 491 views

आतंक :-चोर तोड़ते रहे शटर,पुलिस सड़क पर बजाती हूटर

 

कई दुकानों के शटर टूटे,लाखों के सामान व नकदी पर हाथ किया साफ

 

 

इटियाथोक ( गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव /

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेख़ौफ़ चोरों ने आधा दर्जन दुकानों के शटर तोड़ लाखों के सामान व नकदी पर हाथ सफा कर दिया।

सोमवार देर रात घटित हुई घटना में जहां पुलिस का हूटर बजता रहा तो वहीं चोर घटना को अंजाम देते हुए शटर तोड़ते रहे। एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के शटर टूटने से क्षेत्र में खौफ समा गया।

क्षेत्र के बकठोरवा में मजगवां तिराहे के पास सोमवार देर रात चोरों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक दुकानों के शटर तोड़ उसमें रखें लाखों रुपए का सामान व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित देहात कोतवाली क्षेत्र के रामबहादुर तिवारी के कपड़े की दुकान का शटर तोड़ चोरों ने लाखों रुपए का सामान व हजारों रुपए की नकदी भी उठा ले गए। जूता चप्पल की दुकान कर रहे देहात कोतवाली के शशिकुमार की दुकान से चोरों ने लगभग 70 से 80 हजार रुपए का सामान व 15 हजार की नकदी पर हाथ सफा कर दिया। इसके साथ ही राजू के सीएससी कम्प्यूटर की दुकान से लगभग हजारों रुपए की नकदी सयेत सामान उठा ले गए। साथ ही राजपति, नंदकिशोर सत्यनारायण की ढाबली से भी चोर हाथ सफा कर गए। देर रात को पुलिस का हूटर तो बजता रहा। लेकिन फिर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस तरह की घटना को देख पुलिस के कार्यो पर सवालिया निशान खड़ा होता है। घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!