राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
1 min read
5,382 views
मोहम्मद सुलेमान |राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस मीडिया की स्वतंत्रता और उसके कर्तव्यों की याद दिलाता है, यह दिन पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की आवश्यकता को समझाता है, साथ ही, यह समाज में जागरूकता पैदा करता है कि प्रेस लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में काम करता है, इस दिन का उद्देश्य मीडिया के अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलन बनाना है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच, ‘भारत में प्रेस की स्वतंत्रता विषय’ पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता तथा उपविजेता टीम के सदस्यों दिव्यांशी उपाध्याय, अंशिका सिंह, रेवांशी पांडे, सृष्टि तिवारी, अंशिका मिश्रा, मुस्कान मिश्रा मोनिका जयसवाल, अंजली सिंह, दिव्यांशी सिंह, महक फारुकी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मथुरा प्रसाद मिश्र को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी का संचालन अशोक कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
