नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमेठी विधायक का हुआ विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

1 min read

 1,973 views

स्कंद दास

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने 51 किलो की माला पहनाकर विधायक का किया स्वागत

 

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव गौरीगंज से पदयात्रा करते हुए अयोध्या राम दर्शन के लिए निकले अपने सैकड़ो समर्थक के साथ समाजवादी पार्टी गौरीगंज बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा के दौरान अयोध्या सीमा पर विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत।
इसी कड़ी में कुचेरा टोल प्लाजा के समीप अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह एव जिला उपाध्यक्ष ( पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोहावल ) जितेंद्र सिंह मुन्ना के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
सैकड़ो समर्थकों ने विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुन्ना को 51 किलो की माला पहनकर जय श्री राम के नारे लगाए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि जब भी हम सनातनी राजनीतिक रूप से कमजोर किए जाएंगे तो मारे भी जाएंगे कांटे भी जाएंगे, इसको हर हिंदू को समझना चाहिए हर सनातनी को समझना चाहिए।
ऐसे में योगी जी का नारा बाटेंगे तो काटेंगे बिल्कुल सही है। वही उपचुनाव के मामले में बोले राजनीतिक की बात मंच से करेंगे आज प्रभु श्री राम की बात करेंगे, सनातन की बात करेंगे, देवी देवताओं की बात करेंगे। इस दौरान सैकड़ो अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!