गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों , उपचारात्मक एवं गणित किट के प्रयोग हेतु उच्च प्राथमिक स्तर का प्रशिक्षण डायट गोण्डा में संपन्न हुआ
1 min read
5,454 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा 11 नवम्बर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य श्री राम सागर पति त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों , उपचारात्मक एवं गणित किट के प्रयोग हेतु उच्च प्राथमिक स्तर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल डॉo बीर बहादुर सिंह (प्रवक्ता गणित) ने बताया कि गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाकर, रिमीडियल व गणित किट का प्रयोग करके शिक्षण कार्य करने से बच्चों का गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनकी गणित की आधारशिला मजबूत होगी।
इस प्रशिक्षण के लिए सन्दर्भदाता के रूप में डॉo बीर बहादुर सिंह (प्रवक्ता गणित) , आलोक दीक्षित, जय प्रकाश यादव , उमेश बाबू, ज्ञानेश्वर पाठक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज इस प्रशिक्षण के दौरान संतोष कुमार पाण्डेय , पवन कुमार सिंह, विवेक पाठक,विपिन कुमार सिंह, प्रतिमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।
