नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब 1000 लीटर लहन किया बरामद 7 पर कार्यवाही

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,865 views

ड्रोन से इन जगहों किया गया चिह्नित गोंडा जिले में आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव में 300 लीटर अवैध कच्ची शराब और 1000 लीटर लहन बरामद किया है. टीम ने 12 अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर सात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है पुलिस और आबकारी विभाग को इन गांवों में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं. इसके बाद गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे. आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया.मंगलवार  को ड्रोन कैमरों की मदद से आबकारी विभाग ने अवैध ढंग से कच्ची शराब बनाने वाले इन स्थानों को चिह्नित किया. विभाग ने संदिग्ध स्थानों को चिह्नित करने बाद नाव के सहारे मौके पर पहुंची. आबकारी विभाग ने नवाब गंज पुलिस और पीएसी की एक कंपनी के साथ संयुक्त रुप से कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस संबंध गोंडा जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि एक कंपनी पीएसी की मदद से इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि लगातार इस तरीके से अभियान चला करके अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताते चले कि बड़े पैमाने पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब बनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर टीमें कार्रवाई भी कर रही हैं और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ।श्री लवानिया के मुताबिक, इस बार ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध शराब बनाने वाले स्थानों की पहचान की गई और नाव के सहारे पहुंचकर छापेमारी की गई. डीएम के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की योजना बनाई गई है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!