पूर्व मंत्री पंडित सिंह पर हुए गोलीकाड मामले में आरोपी कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय ने किया बरी
1 min read
452 views
पूर्व मंत्री पंडित सिंह पर हुए गोलीकाण्ड मामले में आरोपी ,कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय ने किया बरी
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) तीस वर्ष पहले पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले में न्यायालय का आया बड़ा फैसला।अदालत ने किया बरी। पंडित सिंह पर उनके आवास नवाबगंज में सुबह के वक्त बदमाशो ने गोली चलाई थी, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में सांसद बृज भूषण शरण सिंह समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में आज कोर्ट ने सांसद बृजभूषण शरण समेत चारो आरोपियों को बरी कर दिया है
।
