राजकीय कृषि बीज भंडार पर अंगूठा लगाकर सरसों मिनी किट का किया जा रहा निशुल्क वितरण
1 min read
4,363 views
अशफ़ाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – बभनजोत ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार पर फ्री किट का वितरण किया जा रहा है सोमवार को राजकीय कृषि बीज भंडार बभनजोत के प्रभारी विजय वर्मा ने बताया कि केंद्र पर किसानों के लिए उन्नतशील प्रजाति के 2 किलो सरसों के बीज की निशुल्क किट वितरित की जा रही है । इस अवसर पर उन्नतशील किस्म के निशुल्क सरसों पाकर किसान आशाराम वर्मा ने खुशी का इजहार किया । केंद्र प्रभारी ने सभी किसानों से फसल की अच्छी उपज के लिए समय पर बीज बोने समय पर खाद और पानी देने का आह्वान भी किया । उन्होंने बताया कि चना मटर मसूर के बीज भी कृषि केंद्र पर अनुदान पर उपलब्ध है ।
