नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सहकारी गन्ना विकास समिति चुनाव संपन्न , मुन्नी देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

1 min read

 31,527 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा- सहकारी गन्ना विकास सीमित लिमिटेड गौरा चौकी के सभी पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया । समित के अध्यक्ष पद पर अलाउद्दीनपुर ग्राम प्रधान कमला प्रसाद मौर्य की माता मुन्नी देवी मौर्य व उपाध्यक्ष दशरथ वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये।
यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास सीमित की निर्वाचन अधिकारी/खंड विकास अधिकारी बभनजोत ने देते हुए बताया कि गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास सीमित के सभी पदो पर नामांकन, मतदान व मतगणना किया जाना था लेकिन समिति के सभी पदो पर एक-एक ही नामांकन पत्र दखिल किये गये जिसमे सभी पदो के लिए नामांकन पत्र वैद्य पाये गये । जिसके बाद सभी पदों पर प्रत्याशियो को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । गौरा चौकी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने बधाई दी है ।

इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता , शोहरत वर्मा, रक्षा राम वर्मा , बबलू वर्मा, जोखू वर्मा ,अनिल वर्मा, घनश्याम पासवान, वीरेंद्र कुमार वर्मा, रंजीत वर्मा, मिथुन प्रधान, पप्पू शुक्ला, सूरज कुमार, रामबाबू तिवारी, अमरनाथ पांडे , सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!