नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रसिद्ध संत विजय रामदास महाराज का साकेत गमन संत समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति- गुड़िया त्रिपाठी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,713 views

 

आचार्य स्कंददास
अयोध्या धाम युगनव टाइम्स लाइव बड़ा भक्तमाल परिवार के अंतर्गत आने वाले अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर विजय भक्तमाल मंदिर के 65 वर्षीय महंत विजय रामदास महाराज का इंदौर मध्य प्रदेश में आज देर सांय निधन हो गया,यह जानकारी बड़ा भक्तमाल मंदिर के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास महाराज ने देते हुये बताया की वैष्णव परम्परा अनुसार रविवार को दस बजे साकेतवासी महंत विजय रामदास का अंतिम संस्कार सरयू तट पर होगा। नारी शक्ति सेना की अध्यक्षा गुड़िया त्रिपाठी ने विजय रामदास महाराज के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुये कहा कि मंदिर आंदोलन के ऐसे संत थे जो सदैव हर बैठक संम्मेलन में सक्रिय रहे। साथ ही सनातन धर्म हिंदू रक्षा एवं कुंभ , अर्धकुंभ में सामाजिक सेवा करके वह संतो के बीच अपने वायोवृद्ध गुरू महंत कौशल किशोर दास महाराज की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनके निधन से नारी शक्ति सेना के सभी सदस्य दुखी हैं l ऐसे सेवाभावी संत का साकेत गमन संत समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!