नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करता है राष्ट्रीय अविष्कार अभियान*

1 min read

 11,520 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा।ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत विज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह और ए आर पी जय प्रकाश, ओम प्रकाश,जितेंद्र वर्मा, सूर्यभान और अरुण प्रकाश के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
परीक्षा के प्रथम चरण में 25 अंको की लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें से शीर्ष 25 बच्चों की 5 समूह बनाकर प्रश्नोतरी परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रश्नोतरी में उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौली से राज वर्मा, गुनौरा से रुचि पाण्डेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर से देवेंद्र प्रताप, कम्पोजिट विद्यालय सोनवरसा से मनीष मौर्य की टीम को विजेता घोषित किया गया।
विजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया और श्रेष्ठ 10 बच्चों को प्रोजेक्ट फ़ाइल और विज्ञान किट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि बच्चों के लिए विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी को रोचक बनाने के लिए इसका आयोजन कराया जा रहा है। राज्य स्तरीय संदर्भदाता देव प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अवलोकन, प्रयोग, आविष्कार ड्राइंग, मॉडल निर्माण को विकसित करना करना है।
ए आर पी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विजेता टीम कर बच्चों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा।

इस अवसर पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष वर्मा,भोला प्रसाद यादव, बलजीत सिंह कनौजिया जूनियर शिक्षक के मंत्री अमरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, अनिल द्विवेदी, राम गोपाल, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश, प्रेम चंद्र तिवारी, राजेश सिंह, विजय वर्मा,रूपेश पाण्डेय, सुरजीत मौर्या,अवधेश पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय, शशिबाला द्विवेदी, अमला, आरती चौधरी, अनामिका शर्मा समेत तमाम शिक्षक गण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!