गर्भवती महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
1 min read
388 views
गर्भवती महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव)कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया , जहां एक गर्भवती महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया।
ट्रेन से कट जाने कारण महिला के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। शव के पास से सोशाईड नोट व मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देहात क्षेत्र के शंकरपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक गर्भवती महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कोतवाली इटियाथोक के मौजा बकठोरवा के भौरूपुर निवासी राहुल की पत्नी नेहा के रूप में हुई है। उधर घटना की खबर मायके वालों को लगते ही मौके पर पहुंच परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कोतवाली देहात के विरसिंहपुर निवासी महिला का भाई प्रभात यादव का कहना है कि उसकी बहन की शादी 5 फरवरी 2022 को कोतवाली इटियाथोक के बकठोरवा मौजे के भौरूपुर गाव में राहुल यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसका कहना है कि उसकी बहन गर्भवती थी। जिसका इलाज भी वह स्वयं ही करा रहा था। आरोप है ससुराल वालों ने उसकी बहन को दहेज की खातिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। वहीं उसके चचेरे भाई ने भी आरोप लगाया है कि ससुराल वाले आए दिन उसकी बहन को परेशान किया क
रते थे।
