वजीरगंज में पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण के सातवें एवम् आठवें बैच का प्रशिक्षण गुरुवार को हुआ प्रारंभ
1 min read
2,490 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा। जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवम संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातवें एवम् आठवें बैच का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चंद्र भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चंद्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाना एवम् कक्षा 1 व 2 में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ उर्मिला सोनी एवम सुषमा मौर्या के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों को समझना एवम् पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य एवम परिचय आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की । ए आर पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने पठन अभ्यास एवम् प्रवाहपूर्ण पठन अभ्यास को समझना, पाठ्य पुस्तक आधारित कार्यपुस्तिका की समग्र समझ आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी संजय कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। ए आर पी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है,दोनो कक्ष में 100 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग प्रदीप कुमार शुक्ल,अवनीश मिश्रा के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मधु सिंह, साधना कनौजिया,उर्मिला सोनी, प्रतिमा द्रिवेदी,प्रीति द्रिवेदी,नसरीन बानो,मंजू सिंह,माधुरी सिंह, उषा सिंह पिंकी सिंह ,अलका सिंह,शिव कुमार जायसवाल,बब्बन गिरि ,राकेश सिंह,शिव वरदान सिंह, मोहर सिंह, शालिनी सिंह,सुनील सिंह, राम प्रकाश द्विवेदी, अखिलेश कुमार,ब्रह्मदेव,नीलम पांडे, दिव्य ज्योति आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
