नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व ब्लाक प्रमुख यू०पी० सिंह ने सोनबरसा के बच्चों को किया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,257 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के दृष्टिगत सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘विकसित भारत 2047’ के सौजन्य से बच्चों के बीच कला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6, 7 व 8वीं के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संगीता, कुसुम, रामनरेश, अजीत, विनोद अमन शिवांशु नंदिनी रेशमा पूनम, मनजीत, बृजमोहन, लक्ष्मी, संजू, अंशिका, युवराज, राजकुमार, मानशी, नैंसी, सिमरन, आंचल, अर्चना, माधुरी, करिश्मा, चांदनी, आकाश, रूमा, अर्चना, दामिनी, सचिन आदि लगभग 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख यू०पी०सिंह व प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान के करकमलों द्वारा बच्चों को पुरस्कार स्वरूप इमरजेंसी लाइट भेंट की गई। तथा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप कापी वितरित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम भारती, द्वितीय स्थान पर संजू निषाद व तृतीय स्थान पर अंशिका मौर्य रही। इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार भारती,बलजीत सिंह कनौजिया, अरुण कुमार सिंह, शताब्दी वर्मा, अनुराधा मिश्रा, चित्रावती मौर्य, पूनम वर्मा, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!