नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एनसीसी कैडेट्स ने बांटी बाढ़ राहत सामग्री

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,386 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के एनसीसी कैडेट्स ने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह के नेतृत्व में तरबगंज तहसील अंतर्गत विभिन्न बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ एक दैवीय आपदा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा संगठनों से आगे आकर बाढ़ पीड़ितों के मदद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन तो अपना कार्य कर ही रहा है। हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना तथा राहत कार्य में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बाहर राहत कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर सह एनसीसी प्रभारी अमित वर्मा, शिक्षक रंजीत कुमार आदि के साथ एनसीसी कैडेट्स आकृति सिंह, क्षमा मिश्रा, सूरज दुबे,रमेश यादव, वंश तिवारी आदि ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!