नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शानो शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी

1 min read

oppo_0

 3,687 views

ऊंट, दुनिया भर के खूबसूरत मस्जिदों और दरगाहों के मॉडल,

दूधिया रोशनी,कुमकुमो में नहाया नगर,

दिलकश आतिशबाजी रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र

 

 

नवाबगंज/गोंडा

मज़हबे इस्लाम के रूहानी पेशवाॅ और आखरी नबी मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्मदिन) पर नवाबगंज और ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कस्बे के गांधी चौक स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मोइनुल उलूम के ग्राउंड से असर नमाज़ के बाद सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद शरीफ ने पवित्र कुरान की नूरानी आयत का तिलावत कर जुलूस से मोहम्मदी का शानदार आगाज किया। तत्पश्चात अंजुमन पाशबाने हरम अंबेडकर नगर के शायरों ने अपनी सुरीली आवाज में मोहम्मद मुस्तफा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश करते रहे। नारा ऐ तकरीर,अल्लाहो अकबर, नारा ऐ रिसालत, या रसूलल्लाह, सरकार की आमद, मरहबा के गगन भेदी नारो से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा। जुलूस नगर के जवाहर चौक पर सुसज्जित होकर नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जुलूसे मोहम्मदी का चौराहों पर नगर वासियो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसमें ऊंट दुनिया भर के मशहूर मस्जिदों और दरगाहों के खूबसूरत मॉडल, दूधिया रोशनी और कुमकुमों में नहाया नगर, चौराहों पर दिलकश आतिशबाजी का नजारा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नौजवाने इस्लाम की तरफ से चौराहों पर लंगर (प्रसाद वितरण) निरंतर चलता रहा। गांधी चौक पर आयोजन कमेटी के द्वारा कोतवाल निर्भय नारायण सिंह, पूर्व कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान

इमामे शहर कारी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने बेहतर एखलाक, गरीबों की मदद, भूखे को खाना, सच बोलना, बीमारों की तीमारदारी, दुश्मनों से बेहतर व्यवहार के साथ इंसानियत का पैगाम पूरी दुनिया को दिया है। जिससे आज पूरी दुनिया मोहम्मद साहब को रहबरे आलम की उपाधि से जानती है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मोहम्मद साहब के आदर्शों पर चलकर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है। इस दौरान आयोजन कमेटी के मुखिया डॉक्टर इकबाल अहमद, हाजी मोहम्मद शफीक, अशरफ राईन, अन्ना अंसारी, बादशाह अंसारी, निसार खान, के साथ सरदार सतपाल सिंह सचदेवा, भारत मोदनवाल, डॉक्टर सफीक अहमद, प्रमोद दुबे, मुजीब एडवोकेट, अब्दुल वहीद एडवोकेट, शाबान अली हंनफी, मोहम्मद इब्राहिम, फारूक रैनी, कस्बा प्रभारी उमेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव अपने पूरे दलबल के साथ उपस्थित रहे।

  1. जुलूसे मोहम्मदी मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का हुआ स्वागत

नूरे मुजस्सम की आमद पर पूरा नगर पुर नूर हो गया। मोहम्मद साहब के तेज और तप से पूरी कायनात रोशन हुई। उनके आदर्शों पर चलकर इंसान अपने अंदर के अंधकार को प्रकाश मय कर सकता है। नबी की आमद पर देशवासियों से नफरत को मिटा कर मोहब्बत से जिंदगी जीने का संदेश देते हैं। उक्त विचार जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष सरदार जिंदर सिंह ने व्यक्त किया। पोस्ट ऑफिस के पास अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियो ने मिलकर जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत किया। जुलूस में आए अतिथियों ने पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगठन ने जुलूसे मोहम्मदी में शामिल सभी नबी के दीवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही नगर की एकता और अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लिया। अंजुमन के अध्यक्ष इमरान हाशमी ने कहा कि जूलूसे मोहम्मदी में सभी धर्म के लोगों ने शिरकत कर पूरे भारत को एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। नबी के आमद पर हम सभी भारतवासियों से नफरत को मिटा कर मोहब्बत से जिंदगी जीने का संदेश देते है। कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष महेंद्र कश्यप उर्फ रिंकू बाबा, महामंत्री मोहम्मद फारूक रैनी, कोषाध्यक्ष दिनेश लोहिया, शिशिर गुप्ता, मोहम्मद इब्राहिम, फारूक रैनी, विवेक गांधी, सुलेमान रैनी, दीपू सोनी, अंकित गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!