नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मदरसा एजाज ए मुस्तफा की सरपरस्ती में शांतिपूर्वक निकला जुलूसे मोहम्मदी, पुलिस रही मुस्तैद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,888 views

 

अशफाक आलम

मोहम्मद की मोहब्बत दीने हक़ की शर्तें अव्वल है

इसी में है अगर खामी तो सब कुछ ना मुकम्मल है

गौरा चौकी गोंडा – दारुल उलूम अहले सुन्नत एजाज ए मुस्तफा कस्बा खास के सरपरस्ती में 12 रबी उल अव्वल का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया | गौरा चौकी बाजार से कस्बा खास में कदमें रसूल तक जाने वाली जुलूस ए मोहम्मदी शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया I क्षेत्र के मरकजी मदरसा व गौरा चौकी मरकज रजा जामा मस्जिद चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी लोग जमा होते रहे , दोपहर बाद जुलूस ए मोहम्मदी गौरा चौकी चौराहे से कस्बा खास में कदमें रसूल तक शांति पूर्वक ढंग से निकाला गया |
इस्लामी दुनिया के आखरी नबी की यौमे विलादत की खुशी में अरबी माह के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है हुजूर सल्लo का जन्म सन 570 ईसवी में मक्का में इस्लामी माह की रबीउल अव्वल की 12 तारीख को हुआ था |

गौरा चौकी चौराहे से कस्बा खास में हो रहे अंजुमन तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज कामेश्वर राय ने अपने पुलिस साथियों को जगह-जगह मुस्तैद किया हुआ था |
जुलूस ए मोहम्मदी में क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता और अच्छी सोच फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष नजीर अहमद, डॉक्टर सूफिया खान, तथा अब्दुल हफीज मलिक ने साथियों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल सभी अकीदत मंदों का स्टाल लगाकर मिठाई पानी और शरबत पिलाया |

इस जुलूस ए मोहम्मदी के कार्यक्रम में रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, संजय विद्यार्थी, मोहम्मद इस्लाम मौलाना मसीहुद्दीन, मौलाना जिलानी मौलाना नबीउल्लाह अलीमी , मोहम्मद खालिद, अशफाक आलम सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!