कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन
1 min read
13,599 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन विकासखंड बभनजोत में आयोजित किया गया | जिसमें किसानों को उपज बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन मधुमक्खी पालन मुर्गी पालन बकरी पालन से संबंधित जानकारी दी गई |
ब्लॉक बभनजोत मुख्यालय गौरा चौकी में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने भाजपा पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की | किसान मेले में आए कृषि उपनिदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी , उन्होंने बताया कि फसल बीमा किसान आवश्य कराएं, इसके अलावा किसान ऋण, किसान सम्मन निधि, किसानों के लिए अनुदान प्राप्त यंत्र के बारे में जानकारी दी | उन्होंने किसानों की समस्या के लिए ब्लॉक में बनाई गई कृषि इकाई से संपर्क कर समस्या का समाधान करने को कहा | इस कार्यक्रम में बोलते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने कहा कि किसानों को समय के साथ अपनी पारंपरिक खेती को बदलना होगा किस पशु पालकर अपने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें खेतों में रासायनिक खादो के बहुतआयत प्रयोग से खेत बंजर भूमि में बदल रहे हैं , और अनाज भी शुद्ध नहीं मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में दवा पर निर्भर होता जा रहा है | उन्होंने बड़ेला , नीलगाय, व आवारा पशुओं को भी किसानों के लिए एक समस्या बताया, उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे फसल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों के लिए सरकार कोई विकल्प बनाए | वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के वी के मनकापुर डॉक्टर एस के वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना रासायनिक खादो का प्रयोग किये किसान अपने फसल से अच्छी उपज ले सकते हैं | उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को लेकर विशेष जोर दिया |
इस अवसर पर एडीओ एजी अरविंद कुमार शुक्ला बीटीएम बभनजोत रजनीश कुमार मिश्रा, टीएसी विजय कुमार, टी ए चंद्रशेखर , रामबाबू तिवारी, वैज्ञानिक किसान शिवकुमार मौर्या तथा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे |
