बभनजोत ब्लॉक मुख्यालय गौरा चौकी में लोकोस कैडर फीडिंग कर दी गई जानकारी
1 min read
1,745 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – ब्लॉक बभनजोत मुख्यालय गौरा चौकी में सभी समूह की सखियों को ब्लॉक मिशन मैनेजर द्वारा लोकोस कैडर फीडिंग की जानकारी दी गई | इसमें समूह सखी , समूह सदस्य, विद्युत सखी, और आईसीआरपी स्वास्थ्य सखी को मोबाइल एप लोकोस पर फीडिंग कर जानकारी दी गई | लोकोस कैडर ऐप पर फीडिंग करा रहे ब्लॉक मिशन मैनेजर आकाश वर्मा और रोहिल हसन ने बताया कि जब सभी सखियों का लोकोस एप्प पर फीडिंग पूर्ण हो जाएगा तब लखपति दीदी ऐप पर डाटा ट्रांसफर हो जाएगा, इसके बाद सभी समूह की सखियों को लखपति दीदी की जानकारी व लाभ प्राप्त होगा |
इस अवसर पर विद्युत सखी लक्ष्मी, समूह सखी सुमन देवी, आईसीआरपी स्वास्थ्य सखी ज्ञानमती, पुष्पा देवी, सीमा देवी, कमलेश शर्मा, सहित दर्जनों सखी उपस्थित रहीं |
