एक करोड़ 51 लाख कपालभाति कर कल महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोडर में स्वामी महेश योगी एक नया इतिहास रचा
1 min read
8,052 views
गोंडा
हनुमान शरण पांडे
– 6 माह से भोजन का त्यागकर प्रतिदिन 11 घंटे अनवरत चल रही कपालभाति प्राणायाम की साधना
– 1661घंटे यानि पांच माह में ही 1 करोड़ 51 लाख से अधिक कपालभाति करने का कठोर दृढ़ संकल्प पूर्ण किया।
– गोनार्द धाम ( जनपद गोण्डा ) के कोडर में स्थित योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कल योग विद्या में दुनिया को प्रदान करेगी अब तक की सबसे बड़े विश्व कीर्तिमान का एक दिव्य संदेश
अयोध्या के सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के लोकप्रिय संत डा. महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने महर्षि पतंजलि जी की जन्मभूमि कोडर जनपद गोण्डा से योग में एक अनोखा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया आज एक करोड़ 51 लाख कपालभाति स्टोक कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नई उपलब्धि दर्ज कराई सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या में पांच माह में कपालभाति प्राणायाम के एक करोड़ 50 लाख स्ट्रोक लगा चुके हैं। 2 अप्रैल 2024 से भोजन का त्यागकर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे हैं। यह साधना सितंबर 2024 यानी छह माह तक चलेगी।
गौरतलब है कि स्वामी जी ने पांच माह यानि 150 दिन की अनवरत साधना पूर्ण कर एक करोड़ 50 लाख कपालभाति करने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कल महर्षि पतंजलि की जन्म भूमि पर अनवरत 11 घंटे कपालभाति प्राणायाम की साधना कर एक करोड़ 51 लाख कपालभाति का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसके उपरांत भी अनवरत चलने वाली स्वामी जी की यह साधना छ: माह यानि 1980 घंटे ( सितम्बर माह तक ) चलती रहेगी।
कार्यक्रम के संयोजक . जितेंद्र पाण्डेय बच्चू गुरूजी
. ने बताया कि स्वामी महेश योगी ने 22 नवंबर सन 2022 में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में अयोध्या के वरिष्ठ संत जनों की उपस्थिति में 2036 तक भारत के चारों दिशाओं योग धाम की स्थापना का संकल्प लिया था। जिसमें “पश्चिम भारत गुजरात में रूद्र धाम, उत्तर भारत जम्मू कश्मीर में हनुमत धाम, दक्षिण भारत केरल में रामेष्ठ धाम तथा पूर्वी भारत मेघालय में पिगाक्ष धाम स्थापित करेंगे। इसके अलावा अयोध्या में इन सभी योगपीठ के केंद्र की स्थापना करेंगे। उद्देश्य पूर्ति के लिए स्वामी जी ने पांच अनुष्ठान का भी संकल्प लिया है। जिसमें 11 दिवस तक अनवरत कपालभाति करने का भी संकल्प है। जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली में होना सुनिश्चित है। दिल्ली में महेश योगी अनवरत दिन – रात 11 दिवस तक ( यानी 264 घंटे ) लगातार लगभग 21 लाख स्ट्रोक कपालभाति के लगाएंगे। जिसकी तैयारी छह माह पहले 2 अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया है।
इस दौरान महेश योगी भोजन का त्यागकर अनवरत कपालभाति की कठोर हठ योग साधना कर रहे हैं।
जिसके 5 महीने पूर्ण होने पर कल महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पर एक करोड़ 51 लाख कपालभाति करने का यह नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
कोडर के प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि योग, कला, साहित्य व अध्यात्म के क्षेत्र में पहले भी महेश योगी ने अनेकों आश्चर्य जनक विश्व कीर्तिमान बनाकर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। जिसमें अनवरत 76 घंटे तक योग मैराथन करने का विश्व रिकॉर्ड, अनवरत 51 घंटे कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड, एक घंटा 15 मिनट शीर्षासन में कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड, अयोध्या मां सरयू की गोद में लगातार 13100 बार डुबकियां लगाने का विश्व रिकॉर्ड, चित्रकला के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड, अब तक 11000 चित्रों का सृजन करने का रिकॉर्ड तथा दिव्य भारत गौरव ग्रंथ एवं भारत ऋषि ज्ञान एनसाइक्लोपीडिया के लेखन कार्य जैसे अनेकों विशिष्ठ कीर्तिमान महेश योगी जी के नाम से दर्ज हैं।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तरबगंज श्री मनोज पांडेय विशिष्ट अतिथि बीपी सिंह जी पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी रहे इस अवसर पर हजारों क्षेत्रवासी सहित गणमान्य मौजूद कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रधान प्रतिनिधि कोडर विपिन सिंह जी ने किया
