नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,366 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और इसके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास भी करता है। खेल खेलने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है और कईं बीमारियाँ हमारे पास भी नहीं आती है। खेल खेलने से बच्चों में प्रेम भाव बढ़ता है और उनका सामाजिक विकास भी होता है।उन्होंने आगे कहा कि महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रति वर्ष 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीता था।मेजर ध्यान सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ था। उन्होंने अपने खेल का जलवा कुछ इस तरह बिखेरा कि लोग उन्हें ‘हॉकी का जादूगर‘ कहने लगे। हमें उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप टीम विजेता रही जबकि शिवाजी टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग कबड्डी में रानी दुर्गावती टीम विजेता रही जबकि उपविजेता रानी लक्ष्मीबाई टीम रही।
इस अवसर पर विजेता पीएम विजेता टीम के खिलाड़ियों मोना चौहान, तमन्ना, तैयबा, आरजू, शिवांशी, सोनू, प्रतीक सिंह, दीक्षा, सत्यम, सचिन, सिद्धार्थ आदि सभी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। समस्त खेल प्रतियोगिताएं विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय के देखरेख में में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों व्यायाम शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ पदम नाथ पांडेय, राकेश कुमार शुक्ल, एम एच अंसारी, चंद्रशेखर, सुग्रीव प्रसाद, कन्हैयालाल, रंजीत कुमार, रामेश्वर प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक कुमार, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अमित वर्मा, विशाल वर्मा,आदि के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!