नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अनामिका सिन्हा बनी प्रदेश महामंत्री

1 min read

 11,543 views

 

मोहम्मद सुलेमान
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी अनुषंगिक संगठन के कार्यालय पर साधारण सभा आयोजित किया गया आयोजन की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने सम्मानित सदस्यों के बीच अनामिका सिन्हा को प्रदेश महामंत्री एवं संगठन चुनाव अधिकारी बनने की बात रखी जिसका सभी सदस्यों ने एक सुर में समर्थन किया घोषणा होते ही सभी सदस्यों अनामिका को बधाई दिया प्रदेश अध्यक्ष नें संगठन का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की सूचना देते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रीमती सिन्हा महिलाओं, व श्रमिकों के लिए पूर्व में उत्थान के लिए कार्य करती आ रही है इनका श्रमिकों से इनका पुराना लगाव रहा है इनके कार्य -कुशलता को देखकर संगठन ने प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख पद देने का निर्णय किया है आशा करते हैं कि अपने कार्य को कुशलता के साथ करेंगी एवं श्रमिकों के नेतृत्व के लिए निरंतर अग्रसर रहेगी मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इसी क्रम में हमारे संवाददाता से बात करते हुए श्रीमती सिन्हा ने बताया कि जिस प्रकार संगठन ने हमारे ऊपर विश्वास जताया है मैं पूरी तन्मयता और लगन के साथ महिला, मजदूरों,श्रमिकों के नेतृत्व के लिए कार्य करूंगी भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना धरातल पर कैसे पहुंचे उसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगी मै धन्यवाद देना चाहती हूँ आपने राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय शैलेश भाई शुक्ल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शेट्टी एवं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक जी का जिन्होंने संगठन द्वारा प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख दायित्व को मुझे महामंत्री के रूप में दिया है मैं उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन के कार्यों को कुशलता के साथ करूंगी तथा हमारे नेता केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी के सपनों को साकार करने का पूरा प्रयातन करूंगी जिनकी सोच है हर हाथ को काम हर कंधे को सम्मान जो उनका नारा है उसको लेकर मैं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जाने का प्रयास करूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!